Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पारिवारिक कलह के चलते चली गोली से देबर भाभी घायल

पारिवारिक कलह के चलते चली गोली से देबर भाभी घायल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में परिवारिक कलह के चलते एक युवक ने गोली मार कर देवर भाभी को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से आगरा भेजा गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद निवासी जानकी प्रसाद का घरेलू विवाद उसके पुत्रों से चल रहा था। आज सुबह विवाद के दौरान राजेश नामक युवक ने गोली चला दी। जिससे 28 वर्षीय प्रेमदास पुत्र जानकी प्रसाद, उसकी भाभी 26 वर्षीय रूपेश पत्नी बन्टू घायल हो गये। गोली चलने से परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ गांव के लोगो की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस घायल देवर भाभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां से चिकित्सक ने दोनो लोगो को उपचार के लिए आगरा भेजा दिया। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर आने पर हमलावर के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए कार्यवाही की जायेगी।