Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्रवृति की समस्या को लेकर बीएड की छात्राओं ने मेयर को घेरा

छात्रवृति की समस्या को लेकर बीएड की छात्राओं ने मेयर को घेरा

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। शुक्रवार की दोपहर राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच के नेतृत्व में दर्जनों बीएड की छात्राओं ने मेयर के कैम्प कार्यालय पहुच कर अपनी समस्या को अवगत कराया। वही मेयर द्वारा तत्काल विद्यालय प्रशासन से छात्राओं की समस्या को सुनने के लिए फोन द्वारा वार्ता की है।
बताते चले कि विगत काफी दिनों से दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की बीएड की छात्रायें अपनी छात्रवृति समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जन प्रतिनिधियों से समस्या से निजात पाने के लिए गुहार लगा रही है। विगत कुछ समय पूर्व गाॅधी पार्क में धरना प्रदर्शन भी किया था। वही नगर विधायक मनीष असीजा से मिली। लेकिन कही न्याय नही मिला तो शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी मच के जिला संगठन मंत्री मुकेश विद्यार्थी जिलाध्यक्ष हिमान्शू शर्मा, अनिकेत जैन के साथ दर्जनों छात्रायें अपनी समस्या को लेकर नेयर नूतन राठौर के निवास कैम्प कार्यालय पर पहुंची। जहां अपनी समस्या से मेयर का अवगत कराया। मेयर नूतन राठौर द्वारा बताया गया कि बहनों की समस्यों को लेकर तत्काल फोन से विद्यालय प्रशासन के साथ अध्यक्ष सचिव से वार्ता की गयी है। शीघ्र ही छात्राओं की समस्यों का निस्तारण किया जायेगा।