Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस पर अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि उत्पादकता दी जानकारी

किसान दिवस पर अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि उत्पादकता दी जानकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें किसान दिवस कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि रमाकान्त तिवारी ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। कृषि एवं अन्य सेक्टरों से सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि कृषकों की जागरूगता से कृषि उत्पादन बढ़ेगा।
मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि प्रगतिशील किसान रूचि लेकर आगे बढ़े भाग्य के सहारे न रहे क्योकि मेहनत से ही भाग्य बदलता है। उत्पादन के साथ ही किसानों को उसकी फसल की मार्केंटिंग की राह दिखाने पर भी पहल करें साथ ही फसल का बीमा भी कराये ताकि आपदा के समय राहत मिल सके किसी भी कार्य करने में समय प्रबन्धन का विशेष ध्यान रखें। हमारे देश व प्रदेश का पारम्परिक खेती पर अधिक निर्भरता है जबकि अब व्यावसायिक खेती जैसे मसालों, फलों-फूलों आदि कृषि विविधकरण की खेती को भी कृषकों द्वारा अपनाया जाना चाहिए जिससे कि कृषकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों 2022 में दोगुनी आय करने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। किसान देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। किसान दिवस में मृदा के स्वास्थ्य के बरे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को कैसे बचाया जाये, फसलों का चयन कैसे किया जाये तथा मृदा में क्या-क्या मिलाया जाये जिससे कि फसल अच्छी पैदा हो सके। डा. केएस यादव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं के बारे में जानकरी दी तथा कहा कि पशुओं में फैलने वाली विभिन्न बीमारियां जैसे खुरपका आदि बीमारियां फैलती है। पशुओं से संबंधित उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। किसान दिवस के मौके पर बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। निटर्रा के प्रगतिशील किसान बाबूलाल निषाद ने मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित कई अधिकारियों को शीडलेश नीबू भी दिया और उसकी खेती के बारे में विस्तार से बताया। किसान दिवस पर किसानों को सरकार की उपलब्धियों वाली पुस्तक एक साल नई मिसाल सबका साथ सबका विकास प्राप्त कर खुशी दिखे।