Sunday, June 15, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

हाथरस। कोतवाली सिकन्द्राराऊ क्षेत्र के गांव पोरा में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किसान का शव खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला। जिससे परिजनो में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा निवासी 45 वर्षीय सत्यवीर सिंह कर्ज की अधिक रकम के कारण परेशान रहते थे। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में मक्का की रखवाली करने को गए थे। शाम तक जब घर नही लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। जहां उनका शव जामुन के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। किसान की मौत से परिजनो में हाहाकार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव गांव में पहुंचा तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।