Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला को जेठ ने मारपीट कर किया घायल

महिला को जेठ ने मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव पहाडीपुर में एक महिला को उसके जेठ ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने भाई भतीजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही परिजन यौन उत्पीडन का आरोप भी लगा रहे थे। थाना नारखी के गांव पहाडीपुर निवासी 40 वर्षीय राजेश्वरी उर्फ राजश्री पत्नी रामअवतार अपनी सास के साथ ससुराल में रहती थी। उसका पति महाराष्ट्र में टमाटर का कारोबार करता है। दो दिन पूर्व जमीनी विवाद होकर उसका भाई भूरी सिंह अपने पुत्र विकास अजय के साथ अपनी माॅ के पास आया। जहां किसी जमीन के हिस्से को लेकर कहासुनी के साथ मारपीट होने लगी। जिसमें राजेश्वरी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए 16 मई को अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन बाद पति के आने पर पीड़ित महिला ने कुछ अजीव बता बतायी, जिसको सुन पति के होश उड़ गये। पति पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। अस्तपाल में भर्ती महिलाय ने जेठ पर यौन उत्पीडन की भी बात कही है। उक्त मामले में थानाध्यक्ष ने बताया मामला मारपीट का है यौन उत्पीडन की बात गलत है।