Tuesday, June 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान: पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया भूमि पूजन

वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान: पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया भूमि पूजन

कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड में वर्षों से लगातार बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड –65 पार्षद योगेंद्र शर्मा ने दामोदर नगर के साउथ गार्डन से नगर पटरी तक नाली और सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन समारोह में विधान सभा सदस्य महेश त्रिवेदी के सहयोग से कार्यों की गति बढ़ाए जाने की बात भी सामने आई। विधायक पुत्र शुभम त्रिवेदी, पार्षद योगेंद्र शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू ने संयुक्त रूप से पूजन कर कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की महिलाओं और माताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। स्थानीय निवासी अमित ने कहा कि “पार्षद जी की इस पहल से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान निकाला जा रहा है, जिससे हम सभी क्षेत्रीय निवासी बेहद प्रसन्न हैं।” इस मौके पर अजय शुक्ला, अनूप शुक्ला, दीप नारायण, अमित तिवारी, विकास बाजपेई, राजू गुप्ता, राजेश शुक्ला, सुनील झा, विजय अग्निहोत्री, राजीव चक्रवर्ती, संजय त्रिवेदी, धनंजय अग्निहोत्री, ऋतिक शर्मा और पप्पू मिश्रा सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।