Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

कानपुरः जन सामना संवाददाता। स्टाॅक एक्सचेंज में यादव समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी रहे। अध्यक्षता नितेंद्र यादव ने की। इस मौके पर नितेंद्र यादव ने बताया कि यादव समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के हाथों अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। नितेंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज को संगठित होने की जरूरत है भारतीय जनता पार्टी यादव समाज के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी का नारा है सबका साथ सबका विकास इसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। सुभाष यदुवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार दोनों ही जनता के हितों में कार्य कर रहीं हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी जी के हाथों को और मजबूत करना है और केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है। मेधावी सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितेंद्र यादव, सुभाष यदुवंशी, अमित यादव, आर पी यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।