Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नकली शराब के विरोध में जनजागरूकता अभियान

नकली शराब के विरोध में जनजागरूकता अभियान

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। नकली शराब बेचने तथा बनाने वाले की सूचना देने वालों की दिया जायेगा 1100 रूपये का पुरस्कार तथा उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। सरकार ने ई-टेंडर के माध्यम से पारदर्शिता के साथ कराया शराब की दुकानों का एक क्लिक में ई-टेंडर। किसी भी दशा में नकली शराब बनाने वाले तथा बेचने वाले माफियाओं पर की जायेगी कठोर कार्यवाही इसके लिए प्रदेश सरकार ने इसी साल एक्साइज एक्ट में संशोधन करके 68 नई धारा जोड़ी है इसमें मृत्यु दण्ड जैसी सजा का भी अब प्रावधान कर दिया गया है।
उक्त जानकारी आज जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने नकली शराब विरोध में जनजागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया। जिलाधिकारी ने बिठूर स्थित रानी लक्ष्मी बाई चैराहे से इस जन जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उत्तर प्रदेश ही एक ऐसा प्रदेश बन गया है जिसमे अब नकली शराब बनाने वाले माफियाओं को फांसी की सजा भी हो सकती है। इसके लिए सरकार ने एक्साइज एक्ट में संशोधन कर दिया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि अब नकली शराब बनाने वालो का पता बताने वालो को 1100 सौ रूपये मिनिमम तथा सूचना पर बड़ी खेप पकड़ वाने वालों को इससे भी ज्यादा का पुरस्कार दिया जायेगा तथा इस हेतु सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। सरकार नकली शराब बनाने वालो पर नजर रखे है वे होशियार हो जाये या तो नकली शराब न बनाये यदि बनाते है। उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा नकली शराब कोई गरीब आदमी नहीं बनाता इसे तो बड़े लोग ही बनाते है अब वे होशियार हो जाये और नकली शराब बनाकर गरीब परिवारों को बर्बाद न करे।
उन्होंने कहा कि इस जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोग जागरूक होंगे और हमारे परिवार बिखरने से बच सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे जन जागरूक अभियान पुरे जनपद में आयोजित किये जायेंगे। जिलाधकारी ने यहां लोगों द्वारा प्लास्टिक के गिलासों में पानी पीके पूरी सड़को पर फैला देख स्वयं उन गिलासों को डस्ट बिन में डालने लगे ऐसा देख लोगों ने भी फैले गिलासों को उठाया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि अपनी गंदगी आप स्वयं साफ कर दे तो दूसरो की आवश्यकता ही नहीं होगी। हमे प्लास्टिक के गिलास तथा वस्तुओं के इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।
इस अवसर पर विधायिका प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूकता मिलेगी तथा जो व्यक्ति नकली शराब बनाकर बेच रहे है वे अब सावधान हो जाये सभी महिलाए मिल कर उनके खिलाफ एक जुट हो कर लड़ने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र मैथानी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वासरी तथा ग्रामीण जन उपस्थित थे।