Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ता मंच ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

कांग्रेस कार्यकर्ता मंच ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन

कानपुरः विजय निगम। आज रिजर्व बैंक के सामने सन्तोषी माॅ मन्दिर के पास कांग्रेस कार्यकर्ता मंच उ0प्र0 के जानिब से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन ब्रज मोहन लाल के सहयोग से किया गया। गंगा-जमुनी तहजीब के अनुसार, मुसलमान भाइयों का रोजा खुलवाया गया और नवाज अदा करवाई गई। इस मुबारक घड़ी में मुख्य रुप से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्री प्रकाश जायसवाल, पवन गुप्ता, मुशीर खान, जितेन्द्र कुमार, निर्मला सिंह यादव, शकुन्तला तिवारी, मुशीर खान, मोहम्मद जुबैर, अयान अहमद, इफरान, हाफिज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।