Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अशोक यादव बने सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

अशोक यादव बने सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

कानपुरः जन सामना संवाददाता। समाजवादी पार्टी ग्रामीण कार्यालय में एक आयोजन के दौरान ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कैप्टन अशोक कुमार यादव को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारी का उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कै0 अशोक कुमार ने कहा कि उन्हे पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी है वह उसका तन-मन और लगन के साथ पालन करेगे और पार्टीहित के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर सुनील यादव, अरूण यादव, अशोक यादव, राजपाल, ऐके सिंह, मनोज कुमार, डा0 दिवाकर, राजानंद यादव आदि मौजूद रहे।