Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेताओं ब्रहामण महासभा ने फूका शिकोहाबाद विधायक का पुतला

भाजपा नेताओं ब्रहामण महासभा ने फूका शिकोहाबाद विधायक का पुतला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद विधायक द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देने के अभियोग दर्ज कराने से आक्रोशित भारतीय ब्रहामण महासभा भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड पर विधायक का पुतला दहन किया।
विगत दिन थाना मटसैना में शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत पत्र देकर मुकद्मा लिखाया था। जिसकी पुलिस जाॅच कर रही है। उक्त मामले को लेकर आज भाजपा के युवा नेता ब्राहा्रमण समाज के लोगो द्वारा शिकोहाबाद विधायक के घिनाने कार्य की निन्दा करते हुए पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वाले नेताओं ने कहा कि पूर्व में भी भाजपा नेताओं से कहा गया था। बहारी पार्टियों के नेताओं का भाजपा से न जोडा जाये जिससे पार्टी के नेताओं का अपमान किया जाता है। पूर्व में विधायक की फोन की चर्चा से पार्टी का नतमस्तक होना पडा था। आज पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने से भी पार्टी का बदनाम करने का शिकोहाबाद विधायक ने कार्य किया है। भूमाफिया का जो आरोप लगाया है उसकी जाॅच पहले होने चाहिये उसके बाद अभियोग दर्ज किया जाता। आक्रोशित लोगो में अनुराग शर्मा, संतोष वशिष्ठ, संचिन शर्मा, रोहित कटारा, अंकुर शर्मा, रंजीज दुबे, शत्राुधन दीक्षित, शुभम शर्मा, अभि पण्डित, सचिन जैन आदि लोग मौजूद थे।