Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक डम्फर के पीछे से टकराई दो घायल

बाइक डम्फर के पीछे से टकराई दो घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम अज्योरी के सामने डम्फर के ब्रेक मारने पर पीछे आ रही बाइक उस से भिड़ गई जिससे 2 लोगों को चोटें आई हैं। घायल बाइक सवारों को क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार अपराहन घाटमपुर से हमीरपुर की ओर जा रही मोटरसाइकिल ग्राम अज्योरी के नजदीक आगे चल रहे डंपर के रुकने पर पीछे से भिड़ गई। यह देख ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। दोनों बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। ग्राम टिकंवापुर से विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह परिहार के साथ वापस कानपुर लौट रहे क्षेत्रीय भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सड़क पर घायल पड़े विमल सिंह 40 वर्ष पुत्र विश्वनाथ सिंह व सुखवीर सिंह 45 वर्ष पुत्र तनकउ निवासीगण ग्राम कोहरा को अपनी कार में लादकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को इलाज के लिए हैलट कानपुर भेजा गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों के पारिवारिक जनों की अनुपस्थिति में सांसद देवेंद्र सिंह भोले प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह परिहार किराना एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सिंह पवार व साथी कार्यकर्ता घायलों की देखरेख करते रहे।