Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा द्वारा जनता के लिए एक काल पर होगा समस्याओं का निस्तारण

भाजपा द्वारा जनता के लिए एक काल पर होगा समस्याओं का निस्तारण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विधायक सदर मनीष असीजा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता हेतु एक पोर्टल का शुभारम्भ किया गया है। जिसका टोल फ्री नं0 8401400400 है।
विधान सभा क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रदेश सरकार ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।
शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि विधान सभा क्षेत्रों में सैकड़ों गांव होते है। अधिकांश गांवों में विधायक नही पहुंच पाते है। ग्रामीणों की समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए भाजपा सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 8401400400 का शुभारंभ किया गया। इस नंबर के माध्यम से काल करने वाला व्यक्ति अपनी विधान सभा का नंबर दर्ज कर अपने नाम से शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं की निस्तारण कराया जाएगा।