Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस में कृषकों को आय दोगुना बढ़ाने की कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने दी जानकारी

किसान दिवस में कृषकों को आय दोगुना बढ़ाने की कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने दी जानकारी

किसान दिवस में किसानों को जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक व उपस्थित अधिकारी व किसान

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया गया।
किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि कृषक देश का भविष्य होता है, जब तक हम किसान का स्तर नहीं सुधार पाए हम देश का विकास नहीं कर सकते, किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव है। उन्होंने कहा कि जनपद में उन्नतिशील खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। कृषि अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं। किसान दिवस में मृदा के स्वास्थ्य के बरे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को कैसे बचाया जाये, फसलों का चयन कैसे किया जाये तथा मृदा में क्या-क्या मिलाया जाये जिससे कि फसल अच्छी पैदा हो सके। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने कहा कि प्रगतिशील किसान रूचि लेकर आगे बढ़े भाग्य के सहारे न रहे क्योकि मेहनत से ही भाग्य बदलता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों 2022 मंे दोगुनी आय करने का लक्ष्य है। यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं से संबंधित उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी ने किसान औद्योनीकरण की भी विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कई विभगों के अधिकारियों ने भी कृषकों को जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान बडी संख्या में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये। इस मौके पर बैंक अग्रहणी अधिकारी जीपी भारतीय आदि अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।