Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने जाजमऊ में स्थित पम्पिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने जाजमऊ में स्थित पम्पिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। 17 करोड़ रूपये जल निगम को मिले है इस पैसे से गंगा में गिरने वाले नालो को टैपिंग कर सी0ई0टी0पी0 में ट्रीट किया जायेगा तथा जो छोटी-छोटी समस्या है। उनका भी निस्तारण किया जायेगा। जाजमऊ की समस्त टेनरी के लिए एक नया सी0ई0टी0पी0 बनाने का प्रस्ताव आधुनिक तकनीकी से तैयार किया जायेगा। उत्तर प्रदेश पलूशन कंट्रोल बोर्ड विभाग के अधिकारी टेनरी में स्थापित सी0ई0टी0पी0 किस प्रकार कार्य कर रही है। उसका सट्रिफिकेट दे।
उक्त जानकारी आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने जाजमऊ में स्थित पम्पिंग स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किया। उन्होंने सबसे पहले छबीलपुरवा स्थित पम्पिंग स्टेशन पहुंचे वहा पर पम्प से गंदगी आने के कारण को पूछा तो उपस्थित कर्मी द्वारा बताया गया की कुछ कारण से गंदगी आ जाती है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पम्पिंग स्टेशन अपनी क्षमता से ही चले किसी भी स्थिति में पम्पिंग स्टेशन बन्द न रहे चलते रहे कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उपस्थित कर्मी द्वारा बताया गया की कभी कभी क्षमता से अधिक डोमेस्टिक डिस्चार्ज आ जाता है। जिसकी वजह से ओवर फ्लो के कारण डिस्चार्ज बाहर जाने लगता है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का ओवर फ्लो गंगा में न जाये तथा किसी भी स्थिति में गंगा नही जाना चाहिए जाये पम्पिंग मोटर की संख्या बढ़ा दे। जब डोमेस्टिक डिस्चार्ज आने पर दूसरी मोटर चलाये ताकि ओवर फ्लो रुक जाये। उन्होंने पम्पिंग स्टेशन की एक एक प्रतिक्रिया को गहनता से देखा और सही ढंग से पम्पिंग स्टेशन चालू रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खुले चैनलों के ढक्कन को बन्द कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जाजमऊ जाज टेनरी में स्थापित सी0ई0टी0पी0 को देखा उन्होंने निरीक्षण के दौरान पल्यूशन कंट्रोल के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां स्थापित सी0ई0टी0पी0 में सभी उपकरण सही तरीके से कार्य कर रहे है। उसका लिखित प्रमाण पत्र दे तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सीतला बाजार, जाजमऊ के पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने वाजिदपुर के सी0ई0टी0पी0 को भी देखा था समस्त प्रतिक्रिया का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रीटेड वाटर को भी देखा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर सतीश पाल, जल निगम के अधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।