Monday, June 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब होगा शहर का विकास…. नहीं बनेगा कोई रोड़ा

अब होगा शहर का विकास…. नहीं बनेगा कोई रोड़ा

मेयर के साथ बैठे पार्षदगण

शहर के विकास के लिए मेयर के साथ आये सभी पार्षद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अब होगा शहर का विकास इस उद्देश्य को लेकर आज नगर निगम की मेयर नूतन राठौर के साथ पक्ष विपक्ष के पार्षद एक होकर एक साथ बैठकर अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगे।
गुरूवार को मेयर नूतन राठौर के कक्ष में सपा पार्षद देश दीपक यादव अपने दर्जनों साथियों के साथ नगर निगम पहुचे। जहां उन्होने शहर के विकास में आ रही रूकावट को देखते हुए मेयर नूतन राठौर से मिलकर एक साथ एक जुट होकर शहर के विकास के लिए मोर्चा खोलेगे। जो अधिकारी काम नही कर रहे है कर्मचारियों के साथ शोषण कर रहे उनको एक राह पर लाकर शहर का विकास कराया जायेगा। आज तक नगर निगम में फूट डालो राजनीति करो का मानसिकता बनाकर अधिकारी कार्य कर रहे थे। अब सभी पार्षद किसी भी पार्टी का क्यो न हो एक साथ मिलकर मेयर का साथ देते हुए शहर के विकास के लिए आगे चलेंगे। पहले ही दिन नगर निगम में बैठे अधिकारियों के साथ शहर के विकास के लिए टीम गठित की गयी। शहर में टूटी पड़ी नालियों नालों का निर्माण के साथ उबड खाबड सड़कों का विकास कराया जायेगा। बैठक में पार्षद सुनील मिश्रा तारिक अली, तोताराम, असलम रजा, राकेश यादव, अरविन्द यादव, मौहम्मद रिहान, हरिओम गुप्ता आदि दर्जनों पार्षदगण थे।