Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में व्यक्ति की पीठ में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

संदिग्ध हालत में व्यक्ति की पीठ में लगी गोली अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया घायल का अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति जिलाबदर की हुई थी कार्यवाही दोनो पक्षों में चल रही है जमीनी पुरानी रंजिश
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र बाजिदपुर ठार के समीप बाइक सवार व्यक्ति के संदिग्ध हालत में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको मौके पर पहुची इलाका पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी। घायल ने पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उक्त घायल अपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही भी की गयी थी।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव जैनामई निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र रमेशचन्द्र यादव को आज सुबह संदिग्ह हालत में गोली लगने से घायल होकर बाजिदपुर ठार लाइनपार क्षेत्र में सड़क के किनारे पडा मिला। घटना की जानकारी उसके भाई श्यामवीर सिंह द्वारा इलाका पुलिस को दी। कि उसके भाई को गोली मार कर घायल कर दिया है। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष लाइनपार नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने जख्मों को देख मामला संदिग्ध बताते हुए किसी नुकिली वस्तु से घाव करने की बात कही। जिसको लेकर थानाध्यक्ष द्वारा घायल के बारे में जाॅच पडताल करने लगे। घायल ने पुलिस को बताया कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उसके चचेरे भाई जगदयाल उसके पुत्र गौरव ने गोलीमार कर घायल किया हैं। घायल की माने तो पूर्व में भी उक्त लोगो ने एक दूसरे पर गोली मारने की बात कही जिसमें जगदयाल को सजा हुई। फिलहाल जिला अस्पताल में राजवीर का उपचार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजवीर अपराधिक प्रवृति का है जिसके खिलाफ जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। दोनो पक्षों में थाना मटसैना क्षेत्र में कई अभियोग दर्ज बताये गये है। दोनो भाईयों को हिरासत में लेकर मामले की जाॅच की जा रही है।