Monday, June 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलसी महिला की मौत

आग से झुलसी महिला की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर में आग से झलसी महिला की उपचार के दौरान विगत रात्रि में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। थाना लाइनपार क्षेत्र के विजय नगर निवासी सत्यभान की 35 वर्षीय पत्नी सीमा संदिग्ध हालत में बुधवार की सायं आग से झुलस गयी थी। जिसको परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य रात्रि के बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।