Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय मौर्य महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, सौपी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय मौर्य महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, सौपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय मौर्य महासभा की एक मासिक बैठक प्रदेश महासचिव त्रिलोक चंद कुशवाहा के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमे नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक का शुभारम्भ महासभा पदाधिकारियों द्वारा गौतम बुद्ध एवं सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में समाज की आर्थिक स्थिति पर विचार एवं समाज की राजनीति में भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। अखिल भारतीय मौर्य महासभा फिरोजाबाद की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश प्रभारी बलराम मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सैनी, प्रदेश महासचिव त्रिलोक चंद कुशवाहा की सहमति पर कियाा गया। जिसमें जिला प्रभारी राजू कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष देव कुशवाहा, महासचिव राहुल शाक्य, संरक्षक राकेश बाबा, उपाध्यक्ष अजय राज सिंह, ललित शाक्य, राजू कुशवाहा, केदार सिंह कुशवाह, विनोद कुमार शाक्य एवं कोषाध्यक्ष पुत्तू लाल कुशवाहा, सचिव केशव कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाह, दीपक कुशवाह, राजू कुशवाहा को बनाया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व इंजीनियर अनिल कुशवाहा को सौंपा है। कार्यकारिणी सदस्य में बंटी कुशवाह, बबलू कुशवाहा, लवलेश कुशवाह, संजय कुशवाहा, डॉ ओमवीर सिंह कुशवाह, नरेश कुशवाह, राहुल कुशवाहा, दिनेश कुशवाह, नीरज कुशवाहा, मोहन कुशवाहा को घोषित किया गया। बैठक में सुनील कुशवाहा, धर्मेंद्र लहरी, कालीचरण कुशवाह, दिनेश कुशवाह, डा. हीरालाल कुशवाह, राजा कुशवाह आदि मौजूद रहे।