Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर निकाला कैंडल मार्च

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर निकाला कैंडल मार्च

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से सम्पूर्ण विश्व में शोक की लहर दौड़ गयी तो अटल जी के शिक्षा काल का गवाह कानपुर गहरे गम में डूब गया। हर ओर गमगीन माहौल नजर आने लगा। हर वर्ग में अटल जी के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर शुरू हो गया इस कड़ी में दक्षिण महिला व्यापार मंडल और प्रतिमा चैतन्य मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कैंडल मार्च निकालने के साथ ही शोक सभा भी की। पुलिस अधीक्षक दक्षिण कार्यालय से शुरू हुआ कैंडिल मार्च विभिन्न मार्गों में घूमा। किदवई नगर चैराहे पहुँचने पर कैंडिल मार्च शोक सभा मे परिवर्तित हो गया। सभा मे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही प्रतिमा चैतन्य मंडल की संयोजिका व वरिष्ठ समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नही थे बल्कि वो एक विचारधारा थे। उनके निधन से साहित्य ने एक मूर्धन्य विद्वान खोया, कार्यकर्ताओं से एक ईमानदार राज नेता बिछड़ गया, आम जनता से एक पूर्व प्रधानमंत्री दूर चला गया जबकि पत्रकारिता को बेबाक लेखक क्षति हुई है। समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित के मुताबिक अटल जी अकेले ऐसे नेता थे जो हर वर्ग, हर समाज और सभी धर्मों के लोगो के प्रिय थे। उनके बताए रास्तो पर चले तो यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस शोकसभा में मुख्य रूप से (मंडल अध्यक्ष) कमल उत्तम. व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक पांडे, प्रभु शंकर गुप्ता, अर्पित गुप्ता, विजय शर्मा, अब्दुल हामिद, हर्षित गुप्ता, आशु शुक्ला, कानपुर दक्षिण महिला अध्यक्षा रीता शास्त्री, महामंत्री पलक सिंह, कोषाध्यक्ष मधु तिवारी, श्वेता सिंह, उषा उत्तम, अनीता त्रिपाठी, सोनल गौड़, नीलम गुप्ता, मनीषा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।