Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीवार गिराने से मना करने पर दबंगों ने महिला से की लात जूता

दीवार गिराने से मना करने पर दबंगों ने महिला से की लात जूता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जाजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम स्योढ़ारी में दबंगों ने जबरन दीवार गिरा दी विरोध पर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम स्पोढ़ारी निवासी रमेश की पत्नी सरोजिनी ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर वह घर के अंदर गृहस्थी के कार्य निपटा रही थी अचानक दीवार गिरने की आवाज पर बाहर आई तो देखा पड़ोसी महेश वीरेंद्र नारंग व सुरेंद्र पुत्र गढ़ रामेश्वर उस की दीवार गिरा रहे हैं मना करने पर उक्त लोग गाली गलौज के साथ उसके साथ मारपीट करने लगे पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।