फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई स्थलों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड शिकोहाबाद के ग्राम रूपसपुर में सिरसा नदी का निरीक्षण किया। नदी की कुल लंबाई 1960 मीटर है। तटबंधों पर करीब 1100 गड्ढे खोदे गए हैं। जिस पर पौधे रोपे जायेंगे। जिलाधिकारी ने नदी की चैड़ाई 20 मीटर से घटाकर 15 मीटर करने और तटबंधों को चैड़ा करने के निर्देश दिए। इससे वृक्षारोपण के लिए लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। डीएम ने ऐतिहासिक चंद्रवार किले का भी निरीक्षण किया। यह किला चंद्रसेन के पुत्र चंद्रपाल द्वारा बनवाया गया था। वर्तमान में खंडहर की स्थिति में होने के बावजूद किले में प्राचीन कलाकारी देखने को मिलती है। फिरोजाबाद और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। जिलाधिकारी ने किले तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने और पुरातत्व विभाग से इमारत के संरक्षण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दतौंजी नगर वन केंद्र का भी निरीक्षण किया। वन केंद्र में साफ-सफाई, पौधों की स्थिति और पर्यावरण गतिविधियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि वन केंद्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस मौके पर सीडीओ शत्रोेहन वैश्य, डीएफओ विकास नायक, परियोेजना निदेशक सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम शिकोहाबाद व सदर फिरोजाबाद इत्यादि उपस्थित रहें।