Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रजत श्री फाउण्डेशन ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया

रजत श्री फाउण्डेशन ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया

कानपुर, श्यामू वर्मा। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन 2 प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। जिसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वितरण 30 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा। यह फॉर्म 7 अक्टूबर तक के लिए ही मान्य होगा। जो प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन कराने के इच्छुक हो। वह हमारी वेबसाइट या हमारे ऑफिस से फॉर्म ले सकते हैं। सोलो डांस प्रतिभागियों को तो ग्रुप में बांटा गया है। जूनियर ग्रुप 5 से 15 वर्ष व सीनियर ग्रुप 15 से 30 वर्ष की आयु होनी चाहिए। लेकिन ड्यूट डांस व ग्रुप डांस के लिए उनकी बाधित नहीं होगी। समिति के द्वारा डांस कानपुर डांस का ऑडिशन कुल 5 दिनों में 9, 16, 30 व 30 सितंबर एवं 7 अक्टूबर को होगा। प्री फिनाले 21 अक्टूबर व सेमी फिनाले 28 अक्टूबर एवं ग्रांड फिनाले 3 नवंबर को होगा। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि सेमी फिनाले से आए हुए 40 प्रतिभावान विजेताओं को फाइनल में अवसर मिलेगा। जिसमें 10 सोलो जूनियर 10 ड्यूट एवं 10 ग्रुप डांस होंगे। रजत श्री फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि इस बार ग्रांड फिनाले के निर्णायक मंडल में मुंबई से सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान, सुप्रसिद्ध एक्टर रवीना टंडन, सुप्रसिद्ध अभिनेता तुषार कपूर व सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रिया सिंह उपस्थित रहकर मंच की शोभा बढ़ायेंगे। यह प्रतिभागियों के लिए हर्ष एवं उल्लास का विषय रहेगा। जज पैनल का निर्णय ही सर्व मान्य होगा। उनके द्वारा चयनित किए गए विजेताओं को सोलो डांस जूनियर व सीनियर फर्स्ट सेकंड थर्ड क्रमशः ₹25000, ₹15000, ₹10000 व ड्यूट एवं ग्रुप डांस क्रमशः फर्स्ट सेकंड थर्ड की राशि पुरस्कार स्वरूप ₹25000, ₹15000, एवं ₹10000 प्रदान की जाएगी। महामंत्री दीप्ति सिंह ने बताया कि डांस कानपुर डांस के कई प्रतिभावान बच्चे अपने हुनर को मुंबई तक रियलिटी शो में आकर दिखा रहे हैं। हमारी समिति का उद्देश प्रमुख रुप से पूरे उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान घर घर चलाना है। देश हित में महिलाओं की भागीदारी बनाने और समाज में उनका अधिकार दिलाने के लिए सदैव न्याय के लिए लड़ती रहेंगी। उनके लिए समिति सदैव उनके साथ एकजुट होकर खड़ी रहेगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से उपस्थित अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला, भावना अदलखा, प्रीति सिंह, विनोद सिंह, नेहा जायसवाल, अतुल सिंह, मनीषा वर्मा, व करिश्मा तोमर आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार-नीरज राजपूत