Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उजमा सोलंकी ने किया साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

उजमा सोलंकी ने किया साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में प्रदेश महिला सभा सचिव उजमा इकबाल सोलंकी की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत रामादेवी चैराहे पर किया गया। जानकारी देते हुए उज्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चोराहा फूल मालाओं के साथ किया गया। आए हुए सभी सपा कार्यकर्ताओं को पानी, जूस, लंच, पैकेट, देकर उनको नाश्ता भी कराया गया। कार्यकर्ता जोश में नारे लगा रहे थे। समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, नारों से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ऊर्जावान हो चुके थे। सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज्मा इकबाल सोलंकी का आभार प्रकट किया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा आगे के लिए प्रस्थान कर गई। मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा ग्रामीण, उज्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी, अबरार आलम खान, फैज इकबाल अहमद, मो अकरम, एकलव्य, इमरान खान, कवलजीत सिंह, सुनील दद्दा, अरविंद कुरील, धर्मेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।