Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ देगा श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान

उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ देगा श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ की कानपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारांश कनौजिया के राजीव नगर, विनायकपुर स्थित निवास पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के द्वारा कानपुर के पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत किया जायेगा।
संस्था द्वारा तय किया गया की यह पुरस्कार विभिन्न पत्र पत्रिकाओं व न्यूज एजेंसी के मार्गदर्शक रहे श्रीकांत जोशी के नाम पर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 से होगी। फिलहाल यह पुरस्कार 4 श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, महिला पत्रकार, फोटोग्राफर या वीडियोग्रफर में दिया जायेगा। इसके लिए आवेदन श्रीकांत जोशी के जन्मदिवस 21 दिसम्बर तक किये जा सकते हैं। पुरस्कारों का वितरण 8 जनवरी 2019 को श्रीकांत जोशी के निधन के दिन किया जायेगा। कानपुर का कोई भी पत्रकार किसी भी अन्य पत्रकार के नाम का प्रस्ताव कर सकता है। बस उसे उस पत्रकार को क्यों पुरस्कृत किया जाये और किस श्रेणी में पुरस्कृत किया जाए? इसका विवरण अध्यक्ष/महामंत्री को संबोधित करते हुए संस्था के गाँधी नगर स्थित कार्यालय पर देना होगा या फिर महामंत्री संजय सक्सेना को मिलकर भी आवेदन दे सकते हैं। आवेदनों पर संरक्षक मुकेश यादव, अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, महामंत्री संजय सक्सेना व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारांश कनौजिया की उप समिति विचार करेगी। इस उपसमिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
बैठक में उमाशंकर तिवारी, संजय सक्सेना, सारांश कनौजिया, अंकुर गुप्ता, राजेश कश्यप, अनिल मिश्रा, कमलेश फाइटर, कुनाल सिंह, संजय पाल, गौरव अग्रवाल, राकेश कुमार, अमित शुक्ल, हरिबहादुर श्रीवास्तव, आनंद पाण्डेय, मोहित श्रीवास्तव, अजय कुमार, निखिल आदि उपस्थित थे।