Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने भारत बंद में बढ़कर दिखाया विरोध

कांग्रेसियों ने भारत बंद में बढ़कर दिखाया विरोध

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में भारत बंद की समर्थन में जगह-जगह धरना प्रदर्शन व बाजार बंद को कराया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे जिस पर कांग्रेसियों के गर्म ग्रुप को देखकर पुलिस प्रशासन भी सख्त दिखा और कांग्रेसी कुछ कर पाते उससे पहले ही उनको गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया गया तो वही शहर के वरिष्ठ कांग्रेसियों को घर में ही नजर बंद कर दिया गया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन गुप्ता को पुलिस ने घर में ही नजर बंद कर दिया शहर में जगह-जगह कांग्रेसियों का विरोध देखने को मिला।