Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील स्तर पर पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर को

तहसील स्तर पर पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन 1 अक्टूबर को

पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम को 10 हजार, द्वितीय को 7 हजार 5 सौ, तृतीय को 5 हजार रूपये का दिया जायेगा पुरस्कार: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फोर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्डयू, योजनान्तर्गत 1 अक्टूबर 2018 को कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों हेतु फसल अवशेष न जलाये जाने के सन्दर्भ में तहसील स्तर पर पेन्टिग प्रेतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 1 अक्टूबर को ही इसका मूल्यांकन कर 2 अक्टूबर 2018 को स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा। पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले को रू 10,000.00 तथा द्वितीय स्थान पाने वाले को रू 7500.00 एवं तृतीय पाने वाले को 5000.00 रू का पुरस्कार कृषि विभाग द्वारा धनराशि का भुगतान पारदर्शीय किसान सेवा योजना के पोर्टल पर डीबीटी द्वारा किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त 10 सबसे अच्छे पेन्टिंग करने वाले विद्यार्थियों को 26 से 28 अक्टूबर 2018 तक राज्य स्तर पर होने वाले कृषि कुम्भ में विशेष पुरस्कार दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात को अपने स्तर से पेन्टिंग प्रतियोगिता की आयोजन तिथि के बारे में विद्यालयों को अवगत कराते हुए आयोजन कराने वाले तहसील स्तरीय विद्यालय की सूचना उप कृषि निदेशक कानपुर देहात को आयोजन तिथि के पूर्व अवगत करायेंगे। उन्होंने बताया कि पेन्टिंग प्रतियोगिता में अधिकाधिक विद्यालयों की प्रतिभागिता सुनिश्चित किये जाने एवं प्रतिभागियों को यह भी सूचना प्रसारित कराना कि चार्ट पेपर के अतिरिक्त अन्य सामग्री यथा कलर एवं ब्रश उन्हें स्वयं लाना है तथा चार्ट पेपर की व्यवस्था कृषि विभाग द्वारा की जायेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी अपने विद्यालय से निर्गत पहिचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लायेगे। आयोजन तिथि को पेटिंग प्रतियोगिता आयोजन करने के पूर्व प्रतिभागियों को फसल अवशेष जलाने से होने वाले दुस्परिणाम यथा वातावरण प्रदूषित होना, मिट्टी के पोषक तत्वों की अत्यधिक क्षति होना, मित्र कीटों का नष्ट होना तथा जीव जन्तुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडना आदि के सम्बन्ध में एवं फसल अवशेष प्रबन्धन से होने वाले लाभों के बारे में नामित अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उन्हेांने बताया कि उप निदेशक कृषि द्वारा 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार पुरस्कृत करने की व्यवस्था करते हुए उनकी पेन्टिंग अग्रेतर कार्यवाही हेतु संरक्षित की जायेगी। प्रतियोगिता की अवधि 3 घंटे की होगी। प्रतियोगिता का समय प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उपरोक्त निर्देशों का परिपालन करते हुए पेन्टिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर पेन्टिंग प्रतियोगिता के आयोजन हेतु समिति गठित कर दी है। समिति में अध्यक्ष संबंधित उपजिलाधिकारी कानपुर देहात (मैथा, अकबरपुर संयुक्त), सदस्य/सचिव कृषि विभाग एवं सहयोगी विभागों के अधिकारी, सदस्यगण जिला विद्यालय निरीक्षक, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, जिलाविद्यालय निरीक्षक द्वारा दो नामित कला अध्यापक है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र अकबरपुर/मैथा तहसील के अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर, भोगनीपुर तहसील के विवेकानन्द इण्टर कालेज पुखरायां में, सिकन्दरा तहसील के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज सिकन्दरा, डेरापुर तहसील के देवी सहाय सार्व0 इण्टर कालेज डेरापुर, रसूलाबाद तहसील के आरपीएस इण्टर कालेज रसूलाबाद में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता सभी परीक्षा केन्द्रों पर 1 अक्टूबर 2018 को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक की जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रतियोगिता निष्पक्ष, सही व समय से की जायेगी।