Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला मोर्चा घर-घर वोटर पर्ची बांटेंगी

महिला मोर्चा घर-घर वोटर पर्ची बांटेंगी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के अनुसार पूरे हाथरस जिले में महिला मोर्चा घर-घर जाकर वोटर पर्ची बांटेंगी और घर-घर जाकर ही भाजपा के नये सदस्य बनाने का कार्य कल 5 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। साथ ही बूथों पर वोट बढ़वाने और फर्जी वोटों को कटवाने का काम महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता करेंगी।
जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक रविवार को बूथों पर वोट बढ़वाने का काम करें तथा 5, 6, 7 अक्टूबर को घर-घर जाकर वोट पर्ची बांटें।