Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिशन 2019 की तैयारियों में जुटें पदाधिकारीः जिलाध्यक्ष

मिशन 2019 की तैयारियों में जुटें पदाधिकारीः जिलाध्यक्ष

बैनीवाल गार्डन में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को बैनीवाल गार्डन पर हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
मुख्य अतिथि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि मिशन 2019 को पूरा करने मेें भाजपाई जी जान से जुट जाएं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। चुुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत करना होगा। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करेंगे तो वर्ष 2019 में एक बार फिर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। ब्लाक अध्यक्ष महीपाल निषाद ने कहा कि सपा और बसपा केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाली पार्टी हैं जबकि भाजपा सर्वहित की बात करने वाली पार्टी है। भाजपा के किसी भी नेता पर आज तक भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। बैठक में रामकैलाश यादव, वृंदावन लाल गुप्ता, जयजीव पाराशर, राजीव गुप्ता, स्वेता पोरवाल, हनुमंत बघेल, देवेश भारद्वाज, सुशील पौनियां, देवेन्द्र बैनीवाल, जयप्रकाश सविता, सीताराम, सतीशचन्द्र राजौरिया, रूपेश शुक्ला, राहुल सिंह, लाल वीरेन्द्र सिंह टिल्लू, मुकेश धामा, पवन पचौरी, वीनेश चौहान, बृजेश यादव, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।