Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में ग्लास गोदाम में लगी भयंकर आग

संदिग्ध हालत में ग्लास गोदाम में लगी भयंकर आग

ग्लास डेकोरेशन फैक्ट्री में उठी भयंकर आग की लपटें

लाखों का हुआ नुकसान-बमुश्किल गया बुझाया
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के रेहना स्थित गुप्ता ग्लास डेकोरेशन फैक्ट्री में आज सुबह संदिग्ध हालत में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। पुलिस शोर्ट सक्र्रिट की आशंका जाहिर कर रही है।
थाना उत्तर के गाॅधी नगर निवासी सुनील गुप्त पुत्र हरेन्द्र गुप्ता जो कि फिलहाल में बौम्बे में रह रहे है। जिनकी गुप्ता ग्लास आईडिया ग्लास डेकोरेशन का गोदाम रैहना रोड पर है। जिसको उनका मैनेजर देख रेख कर रहा है। शुक्रवार की सुबह गोदाम में काम करने आये वर्करों ने देखा की गोदाम से आग की लपटें निकल रही है। जिसकी जानकारी मैनेजर के साथ अन्य लोगो को दी। गोदाम खोलने के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग की लपटें इतनी भंयकर भी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने से पूर्व लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस शाॅर्ट सर्किट होने की आशंका जाहिर कर रही है।