Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर सफाई कर्मी गदगद

मुख्यमंत्री से सम्मान प्राप्त कर सफाई कर्मी गदगद

शिकोहाबाद नगर पालिका में मुख्यमंत्री से पाया सम्मान दिखाते सफाईकर्मी

अधिशाषी अधिकारी और पालिका स्टाफ ने किया सम्मानित
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय में स्वच्छता कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान देने के लिए शासन स्तर से प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम से एक सफाई कर्मचारी का नाम मांगा था। नगर पालिका से इसी क्रम में रामचंद्र वाल्मीकि का नाम भेजा गया था। जिसे दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिकोहाबाद नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने और कार्य गुणवत्ता परक करने के उद्देश्य से शासन स्तर से प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम से एक सफाई कर्मचारी जो सफाई के प्रति सजग हो का नाम मांगा गया था। नगर पालिका द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों के कार्य को देख कर सबसे बेहतर कार्य करने एवं हर समय नगर पालिका के कार्य के लिए तत्पर रहने वाले सफाई कर्मचारी रामचंद्र वाल्मीकि का नाम भेजा गया। शासन ने दो अक्टूबर को अवध शिल्प ग्राम लखनऊ में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने राज्यपाल की उपस्थित में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान प्राप्त करने के बाद रामचंद्र वाल्मीकि काफी खुश है। शुक्रवार को नगर पालिका परिसर में अधिशाषी अधिकारी रामपाल यादव के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित कर रामचंद्र वाल्मीकि का स्वागत किया। इस अवसर पर दिनेश यादव, ह्रदयराम यादव,रविंद्र कुमार गौतम, पंकज जैन, रामऔतार वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।