Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेक्युलर मोर्चा ने सुहागनगरी में दिखाई अपनी ताकत

सेक्युलर मोर्चा ने सुहागनगरी में दिखाई अपनी ताकत

शिवपाल यादव के रोड शो में दिखा उनके युवा पुत्र का जलवा
सिरसागंज कठफोरी से टूण्डला तक 54 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
शिवपाल सिंह के रोड शो सपा नेताओं की नींद उड़ी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने जिले में अपनी ताकत दिखाते हुये जिस अंदाज में रोड शो निकाला है। उससे सपा नेताओं के होश उड़े हुये हैं। पूर्व निर्धारित तैयारियों के अनुसार इटावा की ओर से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का काफिला फिरोजाबाद की ओर आया तो उनका भव्य स्वागत हुआ। कठफोरी से सुहागनगरी तक शिवपाल यादव का जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ, उससे अन्य विपक्षी दलों की नींद उड़ गई होगी। ऐसा स्वागत नगर में लोकसभा चुनाव के दौरान तब हुआ था जब राजबब्बर के प्रचार के लिए फिल्म स्टार सलमान खांन आए थे और उन्होंने रोड़ शो किया था। इस काफिले में खास बात यह रही कि उनके युवा पुत्र आदित्य यादव खुद सबसे आगे इसकी कमान संभाले हुये थे। अलावा सैकड़ों की संख्या में वाहन भी काफिले में शामिल रहे।
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का काफिला जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश किया तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। काफिले की कमान शिववाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने संभाल रखी थी। काफिलें में सैकड़ों वाहन देख हर कोई अचंभित था, वहीं युवाओं के अलावा हजारों लोगों की भीड़ देख सपा नेताओं के चेहरों की हवाईयां उड़ गई। कठफोरी टोल पर पहुंचते ही काफिले का कठफोरी से सिरसागंज तक 19 जगह जोशीला भव्य स्वागत किया गया। दूसरी खास बात यह रही कि इस काफिले में शिवपाल सिंह यादव के साथ ओपन गाड़ी में जब सपा के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र बराबर चलते दिखे तो कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक बढ़ गया। इसके बाद काफिला शिकोहाबाद की ओर बढ़ा। नगर में मैनपुरी चौराहे पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव (छोटू), पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश यादव (नेहरू), ब्लाक प्रमुख मदनपुर जुगेंद्र सिंह यादव, सुनील यादव एडवोकेट और मंगल यादव ने स्वागत किया। इसके बाद एटा चौराहे, प्रतापपुर चौराहा और सुभाष तिराहा पर भी स्वागत किया गया। सुभाष तिराहा पर चौधरी चरन सिंह डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में कर्मवीर सिंह यादव, उदयवीर सिंह, चंद्रकांत, अतुल यादव, अशोक गुप्ता, रीतेश यादव, विनय यादव आदि ने स्वागत किया। इस अवसर पर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी भी की। शिवपाल के काफिले के साथ नगर के जाने-माने चेहरे शामिल थे। काफिला फिरोजाबाद शहर की ओर धीमे-धीमें भरने लगा। शिवपाल सिंह यादव का जैसे ही सुहागनगरी में प्रवेश किया तो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नगला बरी चौराहे जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व मंत्री व मण्डल प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने सेक्यूर्लर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। सुहागनगरी में रसना टाॅकीज, जैन मंदिर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोशिला स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व मंत्री व मण्डल प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, मंजय यादव, छोटे सिंह यादव, प्रभाष जैन राजा, छुटटन भाई, मीना राजपूत, शुभम गुप्ता, नीरज यादव, शोभिग गुप्ता, पप्पू यादव, सूर्यप्रताप रावत आदि मौजूद रहे। इसके बाद काफिल टूण्डला की ओर बढ़ गया। फिलहाल आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुये समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का यह काफिला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ था।