Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को दिया धन्यवाद

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में बैठक हुई। जिसमें इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज करने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुये उन्हें धन्यवाद दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रयागराज हमारी भारतीय संस्कृति का प्राचीन नाम है। आज से पांच सौ वर्ष पूर्व यह नगर प्रयागराज के नाम से ही जाना जाता था। मदनमोहन मालवीय ने पहले भी इस नगर का नाम प्रयागराज रखने का आग्रह किया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू ने इसे अस्वीकार कर दिया। लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी ने इसे इसका पुरातन नाम देकर भारतीय संस्कृति का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। इससे पूर्व मुगल सराय का नाम भी बदलकर पं. दीनदयाल नगर कर दिया था, इसके लिये मुख्यमंत्री योगी धन्यवाद के पात्र हैं।
धन्यवाद देने वालों में जिला प्रधान रमेश्चन्द्र आर्य, मदनलाल आर्य, ज्ञानेन्द्र कुमार आर्य, दिनेश अग्निहोत्री, किशनलाल शर्मा, मनोज आर्य, तुलाराम सुमन, किशोरीलाल आर्य, राममूर्ति आर्य, विश्वनाथ आर्य, भगवान सिंह चौहान, डा. रामवीर शर्मा, हरप्रसाद शर्मा, राजीव आर्य, मंजू आर्य, प्रकाशवती आर्य, सुनीत आर्य, नितिन माहेश्वरी, दिनेश आर्य, डा. रवि चैधरी, योगेन्द्र आर्य आदि हैं।