Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला उपाध्यक्ष के साथ सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण में जोरशोर जुटे

जिला उपाध्यक्ष के साथ सपा कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण में जोरशोर जुटे

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उसी क्रम में कल रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन के तहत विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को महत्वतता देते हुए विधानसभा क्षेत्र रसूलाबाद, लोकसभा कन्नौज में सभी बूथों पर जाकर पार्टी के वोटों को बढ़वाया गया।
समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष हाफिज मुईन ख़ान ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़वाने व ठीक कराने के लिए जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र से लेकर उत्तर प्रदेश की सरकार की नाकामी से जनता परेशान हो गई है। इसलिए सपा कार्यकर्ताओं को सरकारों की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाना होगा और एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।
जिसके तहत समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसाय, ताजपुर तरसौली में कानपुा देहात जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, नगर पंचायत रसूलाबाद में जिला उपाध्यक्ष हाफिज मुईन ख़ान, ज़िला सचिव प्रदीप यादव, ठाकुर पंकज सिंह आदि कार्यकर्ता ने पार्टी के वोट बढ़वाने का काम किया।