Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया शिलान्यास

अटल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया शिलान्यास

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। मैथा तहसील के जुगराजपुर गहलौ सामुदायिक केंद्र के शिलान्यास किया गया। इस मौके पर अकबरपुर लोकसभा के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया और भाजपा की उपलब्धियों का व्याख्यान किया गया वही भाजपा के दिग्गज विधायक भी मौजूद रहे शिलान्यास करने आए स्वास्थ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भाजपा की तारीफ कर जनता को लुभाने का कार्य किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी जीवन शैली पर प्रकाश डालकर जनता को भावुक रूप में तब्दील कर दिया उन्होंने अपनी जीवनशैली के बारे में बताया कि वह एक बहुत गरीब परिवार से हैं। उन्होंने गरीबी का मतलब जाना गरीबी क्या होती है, गरीबी क्या है वह गरीब परिवार में पले है। गरीबी को बारीकीयों से समझा है गरीबी व्यक्ति को मजबूर कर देती है। आज वह स्वास्थ मंत्री के पद पर होने के बावजूद सिर्फ एक पहल पर गौर करते हैं कि स्वास्थ जैसी सुविधाएं पूरे गांव में पूरे प्रदेश में जगह-जगह पहुंचाया जा सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर विधायिका प्रतिभा शुक्ला व निर्मला संखवार से कहा कि वह भी अपने क्षेत्र में भी जगह चयनित कर ले मानक के रूप उनको भी समुदाय सेवा केंद्र की सुविधा दी जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास होने के बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह का स्वागत किया गया। वही भाजपा के नेताओं ने अपनी अपनी समस्याएं स्वास्थ मंत्री जी को बताई स्वास्थ मंत्री ने बताया कि वह कानपुर देहात क्षेत्र से बहुत ही लगाओ रखते हैं। कानपुर देहात को अछूता नहीं करने दे सकते उन्होंने बताया कि जो भी सेवाएं सरकार से मिलेगी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
इस मौके पर भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने स्वास्थ्य मंत्री जी का स्वागत कर उनसे और भी सेवाएं देने की प्रार्थना की कि जनता इस बार भाजपा सरकार की सेवाओं से वंचित ना रह जाए वही कोई भाजपा नेता विधायक अकबरपुर रनिया और निर्मला संखवार विधाधक रसूलाबाद ने अपने मांग पत्र देकर मांग की। वही इस कार्यक्रम में मंच संचालक रवि शुक्ल, शिवली नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, अकबरपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल मैंथा अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह, गहलौ प्रधान अखिलेश वाजपेई, पूर्व प्रधान राजा सिंह, विनोद तिवारी, राजोल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता राम प्रताप सिंह चौहान एडवोकेट, विनोद तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
शिवली चेयरमैन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के कार्यक्रम में गए सैकड़ों लोग
शिवली । स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से सवार होकर सैकड़ों लोगों का हुजूम जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो लोगों की नजरें मोटरसाइकिल सवार नेताओं पर टिकी रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जिंदाबाद के नारे गूंज उठे। सांसद देवेन्द्र सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश शुक्ल का आभार प्रकट किया।
पत्रकारों के बैठने की नहीं की गई थी व्यवस्था
शिवली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के शिलान्यास के दौरान कबरेज करने आये पत्रकारों को बैठने की नहीं की गई थी कोई व्यवस्था। पत्रकारों के विरोध करने के बाद सांसद ने डलवाई कुर्सियां। सवाल यह उठता है कि पत्रकारों के कवरेज करने की जानकारी होने के बाद भी कैसे भूल गए कार्यक्रम संचालक या नहीं दी जा रही थी पत्रकारों को अहमियत।
पानी को तरसते रहे पत्रकार, जनता व सुरक्षा कर्मी
शिवली। अटल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के दौरान नहीं की गई पानी पीने की व्यवस्था। भटकते रहे पत्रकार व सुरक्षा कर्मी। सिर्फ वीआईपी के लिए रखा गया था पीने का पानी। तेज धूप में प्यास की वजह से बेचैन रही जनता। कहा आखिर कब तक ऐसे कार्यक्रमों को किया जाता रहेगा जिसमे होता है। भेदभाव अपनो को नास्ता व पत्रकारों और जनाता को पानी तक नहीं नसीब हुआ।