Sunday, April 27, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वोट बढ़वाने को चलाया घर-घर अभियान

वोट बढ़वाने को चलाया घर-घर अभियान

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे 2019 के लोकसभा चुनावों के पूर्व चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुडवाने के लिए अभियान आरम्भ हो चुका है।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनसम्पर्क किया और वोटरों को जानकारी दी कि यदि आपका वोट नहीं है तो उसे मतदान स्थल पर जाकर बढवाओ और कोई त्रुटि है तो उसे भी सही कराओ। सभी का वोट होना जरूरी है और किसी की भी उम्र 18 वर्ष की (1 जनवरी 2019 तक) पूरी कर चुके हों उनका फार्म भरवाकर वोटर बनने के लिए अपने बूथ पर बीएलओ के पास जमा करें जिससे उनका वोट भी मतदाता सूची में चुनाव से पूर्व आ जाये। युवा वोटर ही देश की रीड है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहन पंडित, नगर महामंत्री अशोक गोला, बूथ अध्यक्ष मनोज आर्य, आदर्श माहेश्वरी, मोहित अग्रवाल, राहुल वर्मा, रिषी वर्मा, अर्जुन गुप्ता, नीशू वर्मा आदि उपस्थित थे।