Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पटाखा व्यापारी को धमकाने के आरोपों पर कार्यवाही की मांग

पटाखा व्यापारी को धमकाने के आरोपों पर कार्यवाही की मांग

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम से पटाखा कारोबारी को फोन पर धमकाने का मामला तूल पकडता जा रहा है और स्वयं भाजपाईयों ने सभासद के नाम को उजागर करने तो युवा कांग्रेस ने कार्यवाही की मांग की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार की खबर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक निवर्तमान नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय की अध्यक्षता में लोहट बाजार स्थित हनुमान मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मांग की गई कि जिलाध्यक्ष भाजपा का नाम लेकर जिस सभासद द्वारा शहर के व्यापारी को धमकाया गया उसका नाम उजागर कर संगठनात्मक कार्यवाही की जाये तथा दोषी होने पर पार्टी से निष्कासित किया जाये। निवर्तमान नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी है तथा व्यापारी वर्ग हमेशा भाजपा का सम्मान करता आया है। एक आतिशबाजी विक्रेता द्वारा जो भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाये गये हैं। वह अपना स्पष्टीकरण दें क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं। अगर उनकी इस मामले में कोई संलिप्ता नहीं है तो सम्बंधित सभासद के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये।
नेता सभासद दल प्रदीप शर्मा ने कहा कि उक्त सभासद का नाम न छापने से सभी सभासदों पर उंगुली उठाई जा रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा नहीं हुआ तो जल्द ही सभासदों की एक आवश्यक बैठक बुलाकर उक्त सभासद की शिकायत भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कर कठोर कार्यवाही की मांग की जायेगी। बैठक को पूर्व शहराध्यक्ष मोरमुकुट गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिर्राज किशोर वशिष्ठ, वरिष्ट नेता कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, शिवशंकर गुलाठी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष भीकम सिंह चौहान, देवेन्द्र शर्मा, सभासद नरायणलाल, सभासद प्रमोद शर्मा आदि ने भी सम्बोधित कर कार्यवाही की मांग की।
बैठक में हिमांयु खान, पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष यतेन्द्र वार्ष्णेय, युसूफ कुरैशी, सभासद श्रीभगवान वर्मा, सभासद हरप्रसाद माहौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, लीलावती पुण्ढीर, अंकित गौड, अंकित बंसल, नवीन शर्मा, उद्धवकृष्ण शर्मा, शुभम गोस्वामी, रमेश राजपूत, गौरवकांत शर्मा, शुभम वार्ष्णेय ऐलानी, गोविन्द गुप्ता, कन्हैया शर्मा, हैप्पी आत्रेय, दीपक वार्ष्णेय, सभासद पवन गुप्ता, दीपक यादव, आशीष गुप्ता, आलोक दुबे, ब्रह्मा शर्मा, मनीष वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, रिंकू शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक आदित्य शर्मा और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा दोनों ने संयुक्त रूप से कहा है कि दो दिन पूर्व पटाखा कारोबारी को फोन पर धमकाने वाले भाजपा सभासद पर आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और उस सभासद का नाम उजागर नहीं किया इससे स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सत्ता के नशे में चूर हैं दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिस प्रकार शहर में चौथ वसूली, शहर के व्यापारियों से भाजपा के नेता कर रहे हैं और सरेआम फोन पर धमकी दी जा रही है, शासन प्रशासन मूक बनकर देख रहा है लेकिन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। अगर प्रशासन ने तीन दिन के अन्दर उक्त सभासद पर कार्यवाही नहीं की तो तीन दिन बाद एनएसयूआई और युवा कांग्रेस एक बडा आन्दोलन शहर में करेगी जिसकी स्वयं जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की होगी।