Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित करेंगे

घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनाने के लिए प्रेरित करेंगे

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज दिव्यांग एवं महिलाओं हेतु विशेष मतदाता सूची संवर्धन दिवस होने के कारण सभी पोलिंग पर बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्य शैली पर जनता के सहयोग हेतु जनता के निवेदन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता की मदद के लिए पहुंचने का कार्य किया इसी क्रम में बूथ नंबर 33 बीएलओ चंद्रप्रभा पांडे एवं बूथ नंबर 35 की बीएलओ मानसी गुप्ता एवं बूथ नंबर 35 के बीएलओ अमित त्रिवेदी उपस्थित मिले। जिला अध्यक्ष बीजेपी सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पोलिंग गणेश शंकर विद्यालय, गोविंद नगर विधान सभा अंतर्गत पहुंचकर मौके पर बातचीत के परिणाम स्वरूप पता चला कि अभी भी लोगों में मतदाता बनने या मतदाता के संपूर्ण संवर्धन में जागरूकता का अभाव है। कार्यकर्ताओं से आग्रह/अपील की गई थी कि सभी कार्यकर्ता पोलिंग पर जाकर मतदाता संवर्धन का कार्य कराने में सहयोगी बनेंगे। जिसके परिणाम स्वरूप पोलिंग बूथों पर कार्यकर्ताओं ने जाकर लोगों में जागरूकता कर मतदाता समर्थन के लिए प्रेरित कर पोलिंग तक पहुंचाने का काम किया। आगे भी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मतदाता बनाने के लिए बराबर प्रेरित करेगे। इस अभियान के अंतिम तिथि 30 तारीख नवंबर तक इस संवर्धन के काम में पार्टी का कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जनता की मदद कर वोटर बनाएगा। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु जनवरी में पूर्ण करने वाले पहली बार मतदाता बनने वाले नौजवानों को पार्टी कार्यकर्ता चिन्हित कर वोटर बनवायेगा।
उक्त स्थल पर जाने वालों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बीजेपी सुरेंद्र मैथानी, विपिन दुबे, महेंद्र तिवारी, नीरज बाजपाई, रितेश तिवारी, शशांक गुप्ता, अंकित सोनकर, अनुज शुक्ला, ऋषभ गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से थे।