Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आग से झुलसे युवक की मौत से कोहराम

आग से झुलसे युवक की मौत से कोहराम

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में दीपावली से एक दिन पूर्व घर में रखे गैस सिलेण्डर में गैस लीक हो जाने से लगी आग के बाद आग की चपेट में एक युवक आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस कर गम्भीर घायल हो गया था। जिसकी आज तडके उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जाता है गांव बरवाना निवासी करीब 18 वर्षीय धीरज उर्फ गूंगा पुत्र धर्मसिंह के घर में दीपावली से एक दिन पूर्व छोटी दीपावली वाले दिन घर में रखे गैस सिलेण्डर से अचानक गैस लीक हो जाने से जहां आग लग गई थी वहीं आग को बुझाने के प्रयास में गूंगा आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था और गम्भीर घायल हो गया था और उसे परिजनों द्वारा तत्काल उपचार हेतु आगरा ले जाया गया था जहां पर उसका उपचार चल रहा था और आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने से भारी कोहराम मच गया।
मृतक का आज दोपहर में गांव में जैसे ही शव आया वैसे ही लोगों की भारी भीड उमड पडी और हर कोई घटना को देखकर ऊपर वाले को कोसते हुए नजर आया। मृतक का परिवार आर्थिक स्तर पर काफी कमजोर है और आज गांव में मृतक के मौहल्ले में चूल्हे भी नहीं जले तथा हर कोई गम में डूबा नजर आया।