Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की कमल संदेश मोटर साइकिल रैली में लगी वाहनों की लंगी लाइन

भाजपा की कमल संदेश मोटर साइकिल रैली में लगी वाहनों की लंगी लाइन

मोटर सरइकिल रैली में मौजूद मेयर

जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
राज्यसभा सांसद समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने की सहभागिता
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को भाजपा ने कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को ताकत का अहसास कराया। रैली में हजारों मोटरसाइकिल शामिल रहीं।
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कमल संदेश मोटरसाइकिल रैली का संबोधन कर शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के लिए आए हैं। यह पार्टी हित के लिए गौरव की बात है। मोटरसाइकिल रैली जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर हाईवे होते हुए राजा का ताल पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सबसे आगे जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता चल रहे थे। उनके पीछे ध्वनि विस्तारक गाड़ी चल रही थी। उसके पीछे मोटरसाइकिल पर सवार पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे। शहर विधायक मनीष असीजा बाइक पर बैठकर पार्टी के झंडे को लहराते हुए चल रहे थे। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अन्य विधायक व पार्टी पदाधिकारी बाइकों पर बैठकर जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। इस दौरान हाईवे पर कई बार जाम के हालात बन गए। पुलिस ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया। राजा का ताल पर रैली का सामपन किया गया। रैली में लोकसभा मीडिया प्रभारी के द्वारा 100 बाइके लाई गई। रैली में नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, मेयर नूतन राठौर, जिपंअ अमोल यादव, पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह, लोकसभा संयोजक रामकैलाश यादव, लक्ष्मीकांत अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनरायण यादव, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी धीरज पाराशर, लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विकास पालीवाल, रविन्द्र शर्मा ढपली, पार्षद पति केशवदेव, पार्षद भाजपा प्रमोद राजौरिया, विद्याराम शंखवार, सुनील मिश्रा, सुगम शिवहरे, अंकित तिवारी, पिक्की चक, लकी गर्ग, अविनाशा भोले, सोनी शिवहरे, केशव गुप्ता, विशाल गुप्ता, हेमंत गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, सतेन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आदि भाजपा नेता थे। शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, युवा मोर्चा संयोजक देवेश भारद्वाज, जसराना विधायक पप्पू लोधी, जनपद की समस्त विधानसभा नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका के भाजपा नेता मौजूद रहे।