Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के तहत

भाजपा की कमल संदेश पदयात्रा के तहत

इगलास में संध्या आर्य ने किया जोरदार प्रचार
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक घर-घर पहुंचकर जानकारी देने के लिए चलायी जा रही कमल संदेश पदयात्रा के तहत भाजपा की तेज तर्रार युवा नेत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या आर्य ने पार्टी निर्देश पर हाथरस ही नहीं इगलास विधानसभा क्षेत्र में भी जाकर घर-घर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
हाथरस लोकसभा क्षेत्र के इगलास विधानसभा के मुख्यालय इगलास शहर में भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश पदयात्रा में भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सन्ध्या आर्य ने इगलास के बाजारों व मोहल्लों में जाकर व्यापारियों व आमजनों को भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट देकर पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
इस अवसर पर इगलास नगर पंचायत के चेयरमैन ओंकार प्रसाद, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कालीचरण गौड, पदयात्रा के विधानसभा प्रभारी धर्मेंद्र तोमर, भाजपा विस्तारक सुमित, शिवशंकर गुलाठी, राजकुमार अग्रवाल, हरीश शर्मा, रविंद्र सिंह जादोंन, विजय वर्मा एड., सी. पी. चौधरी, पंकज पंडित व अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।