Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने जनसंवाद कर किया उपलब्धियों का बखान

भाजपाइयों ने जनसंवाद कर किया उपलब्धियों का बखान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कमल संदेश पदयात्रा के सांतवें दिन भाजपाइयों ने साउथ की तीनो विधानसभाओं किदवई नगर, महाराजपुर एवं छावनी में शुक्रवार को पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल भाजपाइयों ने लोगों को जनहित की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदयात्रा में बडी संख्या में नवयुवकों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सेदारी की।
निराला नगर के वार्ड 7 में भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने झंडी दिखा कर पदयात्रा को रवाना किया। बाद में भाजपा अध्यक्ष स्वयं पूरी पदयात्रा के दौरान शामिल रही। निराला नगर तिराहे से शुरु हुई पदयात्रा में भाजपाइयों खासकर युवाओं ने जय श्रीराम, भारत माता की जय, वंदेमातरम के जोरदार नारे लगा पदयात्रा में जोश भर दिया। भाजपाइयों ने इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को पत्रक बाँट सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों ने आम लोगों खासकर गरीब तबके के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कर रखी है ये योजनाएं उनकी जिंदगी में आमूल चूल परिवर्तन ला सकती है। यह योजनाएं पात्रों तक सही ढंग से पहुंच सकें यही इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है।घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता उन्हें इसकी जानकारी पत्रक एवं मौखिक रुप से दे व समझा रहे है ताकि कोई इन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए।
पदयात्राओ में प्रमुख रूप से औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, शिवशंकर सैनी, राजेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, प्रकाश वीर आर्य, पार्षद गिरीश चन्द्रा, शरद मिश्रा, प्रकाश सिंह चौहान, विनय तिवारी, मनीष मिश्रा, हरजिंदर पाल सिंह लांबा आदि रहे।