Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल संदेश यात्रा का शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत: ज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा का शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत: ज्ञापन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बाबुल सिंह एवं निखिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में चल रही राहुल संदेश यात्रा का हाथरस आगमन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर भव्य स्वागत किया गया। गगनभेदी नारों के साथ फूल एवं माला से स्वागत करते हुए उन्हें स्वागत समारोह में लाया गया।
कृपा भवन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत हरस्वरुप शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। सेवादल के शहर चीफ आरके राजू ने गांधी टोपी पहना कर उनका स्वागत किया। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें इंदिरा जी और नेहरू जी के छवि चित्र भेंट कर दुपट्टा उड़ा कर, पगड़ी पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव पं. ब्रह्मदेव शर्मा एवं जिला अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित का स्वागत भी शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। यात्रा में आए कांग्रेसियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बाबुल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी संदेश यात्रा को लेकर 23 नवम्बर को बलिया से चले जो 23 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। हमारा संकल्प है कि हमें इस तानाशाही भाजपा सरकार को इस प्रदेश और देश से उखाड़ फेंकना है और कांग्रेस के हाथों को मजबूत कर राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री 2019 में बनना है। उन्होंने भव्य स्वागत और यात्रा से गदगद होकर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की जमकर तारीफ की।
यात्रा कृपा भवन से प्रारंभ होकर शहर के सादाबाद गेट, लोहट बाजार, सर्राफा बाजार, गुड़िहाई, सासनी गेट होती हुई तहसील पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और वार्ड अध्यक्षों ने किया। बाबुल सिंह पूरी यात्रा के स्वागत समारोह से गदगद नजर आए। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य माइक लिए गाड़ी के ऊपर सवार होकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीम को सौंपा।
इस अवसर पर सभासद विनोद कर्दम, पीसीसी बीना गुप्ता एड., अनुज संत, अविनाश पचौरी, सत्यप्रकाश रंगीला, ललतेश गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, मधुर मनोहर शर्मा, संजय कप्तान, विनोद शर्मा शशी गुरु, पुपू बौहरे, सत्यदेव शर्मा, बृजमोहन शर्मा, के डी शर्मा, जयशंकर पाराशर, भोला भारती, सलमा बेगम, बबलू खान, मोहम्मद तौसीफ, कपिल नरूला, विष्णु कुमार, नारायण प्रसाद पिप्पल, हरिशंकर वर्मा, गिरिराज सिंह गहलौत, भूपेंद्र सिंह वर्मा, शिव शंकर गुप्ता, गिरिराज किशोर आजाद, श्रीमती राखी, ऋषि कौशिक, कृपेंद्र सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।