Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन पर लगाया भेद-भाव का आरोप

सफाई कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन पर लगाया भेद-भाव का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र ठेका सफाई कर्मचारी संघ की एक बैठक चैकी गेट स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें नगर निगम प्रशासन द्वारा महिला सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर आठ बजे की जगह प्रातः छ बजे बुलाया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने विरोध प्रकट किया। वहीं नगर निगम प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।
सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने कहा नगर निगम प्रशासन के द्वारा दिनों-दिन सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिलाओं को सुबह आठ बजे की जगह प्रातः छ बजे बुलाया जा रहा। महिलाऐं सुबह छः बजे ड्यूटी करेंगी तो अपने बच्चों को स्कूल कैसे भेजेगी। जबकि नगर निगम में लगभग 190 बैकलाॅग कर्मचारी है जो कि सफाई कर्मचारी के मूल पद पर है। लेकिन उनसे काम नहीं लिया जा रहा है। उनको बाबू, सुपरवाइजर आदि पोस्ट पर तैनात कर दिये है। लेकिन बाल्मीकि समाज के कर्मचारी को ही निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि मेयर नूतन राठौर बाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। जब भी कर्मचारी यूनियन के लोग कर्मचारियों की समस्याओं की आवाज उठाते है तो उनकी आवाज दवा दी जाती है। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन अपने अंदर बदलाव नहीं लाया तो संघ द्वारा काम बंद हड़ताल कर आंदोलन किया जायेगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। बैठक में सुरजीत बाल्मीकि, योगेश बाल्मीकि, विशाल बाल्मीकि, विनय चौहान, राहुल कुमार, विनोद बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, प्रवीन चौहन, करन, बंटी, मनोज, रिक्की बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।