Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल

भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। रविवार को बहुजन मजदूर पार्टी की बैठक गांव नगला रामबक्श पर हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार में बच्चों को पढ़ाना गरीब लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। शिक्षा का अधिकार लागू किया। लेकिन शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक नहीं लगाई गई। इसकी वजह से निजी स्कूल संचालक मनमाने तरीके से फीस वसूलते हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब किसान बेहाल और बदहाल है। उसकी ओर किसी भी सरकार का ध्यान नहीं जाता। बैठक में कमलकांत शर्मा, मुंशी खान, पातीराम, जयवीर सिंह, ताराचन्द्र, सौप्रसाद, भूरी सिंह, हरिप्र्रसाद, कालीचरन सिंह, रामशंकर लाल, ब्रहमजीत, सुरेश, दिनेश चन्द्र, श्रीपति, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।