Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऐतिहासिक होगी आगरा में प्रधानमंत्री की रैली-एसपी सिंह बघेल

ऐतिहासिक होगी आगरा में प्रधानमंत्री की रैली-एसपी सिंह बघेल

प्रधानमंत्री की रैली को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल
सेक्टर, बूथ और जिला पदाधिकारियों को दी गई बस में कार्यकर्ताओं को ले जाने की जिम्मेदारी
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगरा में नौ जनवरी को प्रस्तावित रैली को लेकर नगर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गईं।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि नौ जनवरी को आगरा के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता होगी। सभी जिला, सेक्टर और बूथ अध्यक्ष अपने स्तर से बस या अन्य किसी वाहनों के द्वारा लोगों को रैली तक पहुंचाने का काम करेंगे। फीरोजाबाद आगरा के समीप है इसलिए हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाएं। वह दो दिन क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को रैली तक पहुंचाने का काम करेंगे। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एक बस अपने गांव से आगरा ले जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह और लोकसभा संयोजक डाॅ. रामकैलाश यादव ने भी प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की अपील पार्टी पदाधिकारियों से की। कार्यक्रम में नीलम दिवाकर जिला मंत्री, दीपक चौधरी, राजीव गुप्ता जिला महामंत्री, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, लाखन सिंह, दीपक राजौरिया संयोजक, रामबहादुर चक चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह, उदय सिंह जिला मंत्री, शैलेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष, सतेन्द्र गुप्ता, महावीर बघेल, बालकिशन गुप्ता, महीपाल सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सभी मंडल अध्यक्ष, हनुमंत बघेल, शिवशंकर शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रूपेश शुक्ला, आजाद जैन, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष से परेशान कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र
टूंडला। नारखी दक्षिण के मंडल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता से नाराज दो दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। जिसमें मुनेशपाल सिंह मंडल महामंत्री, मुकेश उपाध्याय, राकेश शर्मा दोनों मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र सिंह, गोविंद, सुखवीर सिंह, दिनेश, धर्मेन्द्र चैहान, बिट्टू चैहान, भुवनेश कुलश्रेष्ठ, कैलाश सिंह, मंगल प्रताप सिंह, पोप सिंह, अजय कुमार, राजवीर बघेल, जगदीश प्रसाद, सोनू कुशवाह, सूरज कुमार, रामकृपाल सिंह, सूरजवती, नीरज सिंह, विजय चक, राजेन्द्र पाल सिंह, मोहर सिंह, चन्द्रपाल, भीकम सिंह, पुरूषोत्तम चौहान आदि ने अपने पदों से इस्तीफा जिलाध्यक्ष को दे दिया।