Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ

भाजपा पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ

फीता काटकर भाजपा पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा कैम्प कार्यालय का शुभारंभ करते हुये महापौर नूतन राठौर

महापौर नूतन राठौर ने किया फीता काट कर किया उद्घाटन
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पश्चिम मण्डल किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौरे नूतन राठौर द्वारा फीता काटकर तथा पूजा पाठ कर किया गया। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष केशव सिंह गुर्जर और मण्डल अध्यक्ष ठा. राज तोमर ने की।
दक्षिण मण्डल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि कैम्प कार्यालय खुलने का मुख्य उद्देश्य जन योजनाओं का क्षेत्रिय लोगों तक किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के द्वारा जन-जन और घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को सुलझाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान महानगर महामंत्री किसान मोर्चा विनोद तोमर, भारत सिंह वर्मा, डा. अनुराग कुलश्रेष्ठ, उमेश राठौर, सूरज कुशवाह, सोनू कुशवाह, जगमोहन शाहू, प्रशान्त जैन, जितेंद्र सिकरवार, रमन बंजानी, डा. राय, हेमन्त शर्मा, राजेश गुप्ता, ब्रजमोहन, मनोज दिवाकर, सूरज यादव, दीपक यादव, सन्तोष यादव, अजय यादव, सोनू शर्मा, राधा देवी, स्नेहलता देवी आदि मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण योग सेवा समिति ने साधू-संतो को कराया भोजन
फिरोजाबाद। राष्ट्र निर्माण योग सेवा समिति के द्वारा गांधी पार्क में साधू-संतो भोज कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर नूतन राठौर रही। वहीं मेयर नूतन राठौर एवं समिति के लोगों ने साधू-संतों को भोजन कराया।