Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर में होली मिलन समारोह की धूम उड़ा हबीब गुलाल

शहर में होली मिलन समारोह की धूम उड़ा हबीब गुलाल

महिला तुलसी माथुर वैश्य क्लब, महिला शक्ति ने मनाया उत्सव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के फिरोजाबाद क्लब में माथुर वैश्य इन्टर नेशनल महिला तुलसी क्लब महिला शक्ति के साथ माथुर वैश्य महिला मण्डल द्वारा सयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा जमकर नांच कूद के साथ योग आदि प्रतियोगतायें की गयी। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
नगर के फिरोजाबाद क्लब में माथुर वैश्य इण्टर नेशनल महिला क्लव महिला तुलसी क्लब आदि मण्डलो के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन 11 मण्डलों ने मिलकर किया। उद्धाटन रीता मनीष गुप्ता अलंकार द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए किया। अतिथि के रूप में नीता गुप्ता मुकेश मामा, मुख्य अतिथि के रूप में महापौर नूतन राठौर रही। महिला तुलसी की अध्यक्ष सरिता गुप्ता, सचिव सारिका गुप्ता , बबिता गुप्ता, स्वेता गुप्ता, प्रभा गुप्ता, सिरसागंज से इंन्दू गुप्ता, कामायनी गुप्ता, प्रीती गुप्ता, नेहा गुप्ता सर्वेश गुप्ता, आशा राकेश गुप्ता, मुकेश मामा, शंकर गुप्ता, दीप्ति, आशा, राजीव गुप्ता, रजनी गुप्ता, आशा गुप्ता रसूलपुर, मंजू, सुधा गुप्ता, राखी गुप्ता, विमलेश सुनीता गुप्ता, बडी छपैटी, मीनाक्षी गुप्ता, पैमेश्वरगेट, सुनीता गुप्ता सुमन गुप्ता टीला, आदि सैकडों माथुर वैश्य महिला मण्डल के लोग मौजूद रहे।
वही नगर के छिगामल बाग पर जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कवि सम्मेलन के साथ किया। जहां कवियों द्वारा अपने गीता के माध्यम से फागुन माह के गीत बृज की होली उत्सव के साथ होली के गीत गाकर श्रोताओं में खुश किया। उसके बाद महिला शक्ति की अध्यक्षा वर्तिका जैन द्वारा सभी लोगो का सम्मान भी किया। वर्तिका जैन ने बताया कि बृज की होली भारत में प्रेम रस का लोगो श्रृंगार करने का कार्य करती है। प्रेम से ही भगवान कृष्ण को गोपियों ने जीत लिया था। प्रेम से सभी लोगो का स्नेह मिलता है। आज होली मिलन समारोह में सभी को हबीब गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये भी दी। इस मौके पर मिथलेश शर्मा,पूनम शर्मा, डिम्पल गुप्ता, मंजू सिंह, रेनू अरोरा, रेखा यादव, कल्पना राजौरिया मोनिका वित्त निर्देशका प्राची अग्रवाल आदि लोग मौजूद रही।