Friday, June 6, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही

मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही

फिरोजाबाद। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान समेत अन्य सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। आज पार्टी का जो विशाल स्वरूप हम देख रहे हैं, उसमें पार्टी के इन सभी कार्यक्रमों की महती भूमिका है। जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता जनार्दन से सीधे जुड़ते है। भाजपा ने जिस प्रामाणिकता के साथ काम किया और जन विश्वास अर्जित किया है, यही अमृतकाल है। विकसित भारत के अमृतकाल एवं सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण की दिशा में किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचना है और उन उपलब्धियों का सघन प्रचार-प्रसार करें, ताकि कोई विरोधी गलत फहमी फैला ना सके। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सतीश दिवाकर ने कहा कि जनता की उम्मीद और विश्वासों पर मोदी सरकार लगातार 11 में वर्ष भी खरा उतर ही है। आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था का देश बन गया है। मोदी सरकार विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटना टेकने को मजबूर किया है। सभी मंडलों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। सभी शक्ति केंद्रों पर चैपाल लगाकर 70 वर्ष से अधिक वृद्धजनों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। सभी मंडलों में शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर 9 से 21 जून तक यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कार्यशाला का संचालन महामंत्री अवधेश पाठक ने किया। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ठा. उदय प्रताप सिंह, नानक चंद्र अग्रवाल, राधेश्याम यादव, केशव फौजी, आनंद अग्रवाल, भगवान सिंह झा, सतीश यादव, डॉ मधुरिमा गुप्ता, केक के गांधी, राम लड़ेती लकी, आशीष दिवाकर, नरेश शर्मा नीटू, शैलेंद्र गुप्ता शालू, दीपक गुप्ता कालू, आकाश गुप्ता, अंकित तिवारी, विकास दिवाकर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, आकृति सहयोगी, मक्खनपुर चेयरमैन गीता देवी, देश दीपक राजा, प्राचीन सेठ, शिवम दीक्षित, डॉ एसपी लहरी, डॉ रामकैलाश यादव, पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।