Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक में मारी टक्करः महिला की मौत

बाइक में मारी टक्करः महिला की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बैंक से पैसे निकालकर बाइक से अपने घर वापस जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह गांव में ही आंगनवाड़ी में कार्यरत थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिरगामई निवासी ब्रजरानी पत्नी नेत्रपाल सिंह आज सुबह घर से पैसे निकालने अपने पुत्र योगेश के साथ बाइक से हाथरस जंक्शन स्थित एसबीआई की शाखा पहुँची। वहां से पैसे निकाल कर वापस अपने गांव लौट रही थी तभी ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ईंटो से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे योगेश एवं ब्रजरानी गिरकर चोटिल हो गए। ब्रजरानी के गंभीर चोट को देखते हुए योगेश ने गांव में फोन कर दिया। गांव के लोग तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गए और ब्रजरानी को लेकर बागला अस्पताल लाये जहाँ से ब्रजरानी को आगरा रेफर कर दिया गया।
परिजन घायल ब्रजरानी को लेकर आगरा गए जहाँ डॉक्टरों ने ब्रजरानी को मृत घोषित कर दिया। शव को लेकर परिजन वापस हाथरस आ गए। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है और वही दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिये कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दे दी गई है।